भीमखोज
दिनांक 20 अगस्त 2026 को थाना खल्लारी में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संच भीमखोज के *आचार्यगण एवं सम्माननीय* पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में *थाना प्रभारी श्री चंद्र प्रकाश जी* एवं समस्त *थाना स्टाफ* का विशेष सहयोग एवं सहभागिता रही।इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख सम्माननीयजनों में—
*संच भीमखोज अध्यक्ष – श्री नंदकुमार निषाद जी*
*संच उपाध्यक्ष – श्री पुरन सबर जी*
*अंचल अभियान प्रमुख – श्री टीकम निषाद जी*
*संच प्रशिक्षक, संच कोमाखान – श्री राधेश्याम दीवान जी*
*संच प्रशिक्षक, संच भीमखोज – श्री दयालाल मरई जी*
संच भीमखोज के समस्त आचार्य दीदीगण
की गरिमामयी उपस्थिति रही।
🌸 रक्षासूत्र बंधन का विशेष आयोजन 🌸
इस अवसर पर *संच भीमखोज* की समस्त *आचार्य दीदीगण द्वारा थाना प्रभारी जी एवं समस्त थाना स्टाफ* के साथ उपस्थित सभी भाईयों को रक्षासूत्र बाँधा गया।
यह आयोजन केवल *रक्षाबंधन पर्व का उत्सव नहीं,* बल्कि भाईचारे, सामाजिक समरसता, आपसी स्नेह, सम्मान, सेवा एवं सुरक्षा के संकल्प को मजबूत करने का सुंदर माध्यम बना।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी *सम्माननीय पदाधिकारियों, थाना स्टाफ एवं समस्त आचार्यगण का हृदय से आभार व्यक्त किया गया उक्त विग्यप्ति श्री नंदकुमार निषाद द्वारा दी गई
Author: News Bharat Live
a



