खैरट कला में ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Picture of News Bharat Live

News Bharat Live

FOLLOW US:

SHARE:

*खल्लारी।* विधानसभा के अंतिम छोर एवं जिला पंचायत क्षेत्र के वनांचल ग्राम खैरट कला (सरगीडीह) में युवा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के पांचवें वर्ष का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर सम्मिलित हुए। उन्होंने बावनसरा एवं वर्षेश बहेराभाटा की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

अपने उद्बोधन में उन्होंने भारत माता एवं चंडी माता की जयकार के साथ युवा साथियों को जय जोहार, बुजुर्ग सियान के चरणों में सादर प्रणाम एवं मातृशक्ति को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में शारीरिक क्षमता, ऊर्जा, अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व कौशल का विकास होता है।

उन्होंने कहा कि आज गांवों की प्रतिभाएं खेल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। युवा सशक्त होंगे तो गांव विकसित होंगे और गांवों के विकास से छत्तीसगढ़ एवं देश मजबूत बनेगा।इस अवसर पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जनपद सदस्य माधव मांझी, हीरा साहू, सरपंच छतर सिंह ठाकुर, उपसरपंच श्रीमती चंद्रकला ठाकुर, देवान सिंह, बजर सिंह, मनिहार सिंह, नरेश नाग, तेजू ठाकुर सहित ग्रामवासी, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी दर्शकगण उपस्थित रहे।

News Bharat Live
Author: News Bharat Live

कार्यालय द्वारा

सबसे ज्यादा पड़ गई