*आरंग।* स्थानीय सोनू पुस्तक भंडार के संचालक बृजेश कुमार अग्रवाल एवं ग्रीष्मा अग्रवाल ने अपने पितरों की स्मृति में अपने पंचवटी परिवार द्वारा प्रदत्त शासकीय श्री भागीरथी लाल अग्रवाल पूर्व माध्यमिक शाला में न्योता भोज का आयोजन किया।
यह कार्यक्रम शासन की अभिनव पोषक आहार योजना *’न्योता भोज’* के अंतर्गत आयोजित किया गया था, जिसमें विद्यालय एवं आंगनबाड़ी के सभी बच्चों को पौष्टिक भोजन कराया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई, जो विद्यालय के दानदाता परिवार से श्री आशुतोष अग्रवाल (राजू भैया) द्वारा की गई। बच्चों द्वारा अतिथियों का सम्मान गुलाल लगाकर किया गया।
*भोजन में परोसे गए पौष्टिक व्यंजन:*
न्योता भोज में बच्चों को अंकुरित चना, मूंग, फल्ली दाना, भुजिया सेव, खीर, पूड़ी, बड़ा, केला और स्वादिष्ट जलेबी परोसी गई।
इस गरिमामय कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला विकास समिति के अध्यक्ष नरसिंग बंजारे, पार्षद संतोष लोधी, प्रधानपाठिका सरिता वर्मा, प्रधान पाठक लालसाहिबो सिंह, कैलाश पटेल, सविता चंद्राकर, धर्मेन्द्र दीवान, पुरुषोत्तम साहू, गुलाब चंद्राकर, पुष्पा दीदी, मदन धृतलहरे, राजकुमारी शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।
स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन पाकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। बच्चों ने अग्रवाल परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर बृजेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अंकुरित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में प्रेरक जानकारी दी
Author: News Bharat Live
कार्यालय द्वारा



