*सनातन योग वैलनेस फाउंडेशन के तत्वाधान मे सेवा संकल्प अभियान के तहत योग एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न *

Picture of News Bharat Live

News Bharat Live

FOLLOW US:

SHARE:

 बागबाहरा (महासमुंद)*

निशुल्क सामान्य बी पी शुगर परिक्षण
सार्वजनिक परिसर मे सहजन पौध रोपण 

*दिनांक 17 अक्टूबर 2026, शनिवार* को सनातन योग वेलनेस फाउंडेशन द्वारा *सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर* ग्राम जोरातराई कमार डेरा में योग-आयुर्वेद एवं पोषण जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में *संस्था के प्रबंध निदेशक एवं योग आयोग से प्रशिक्षित योग आचार्य आर्य प्रकाश चंद्राकर* द्वारा उपस्थित ग्रामीणजनों को योग-प्राणायाम एवं पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

*आर्य प्रकाश चंद्राकर जी द्वारा मुंनगा (सहजन) के विषय में जानकारी देते हुए बताया गया -*

 

मुंनगा को *’पोषण का खजाना’ और सुपरफूड* कहा जाता है। इसमें मानव शरीर के लिए आवश्यक लगभग सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

 

*मुंनगा में पाए जाने वाले मुख्य पोषक तत्व:*

 

*1. विटामिन्स:* विटामिन A, विटामिन C, विटामिन E, विटामिन B6, विटामिन B2

*2. मिनरल्स:* कैल्शियम (दूध से 4 गुना अधिक), आयरन (पालक से कई गुना), पोटैशियम (केले से 3 गुना अधिक), मैग्नीशियम, जिंक

*3. प्रोटीन:* दही से 2 गुना अधिक प्रोटीन, 9 आवश्यक अमीनो एसिड

*4. अन्य:* एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइबर एवं ओमेगा-3

 

*उपयोग की विधि:*

आर्य प्रकाश जी ने बताया कि मुंनगा के कोमल पत्तों का साग-सब्जी, दाल, सूप के रूप में, फूल एवं फलियों का सब्जी के रूप में, तथा पत्तों को सुखाकर पाउडर बनाकर रोज 1 चम्मच पानी या भोजन के साथ सेवन करने से कुपोषण दूर होता है, खून की कमी दूर होती है, रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है एवं माताओं-बहनों व बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होता है।

 

इस अवसर पर *हर घर मुंनगा अभियान* के तहत सहजन के पौधों का रोपण किया गया एवं ग्रामीणों को निःशुल्क पौधों का वितरण किया गया। साथ ही ग्रामीणों को बीपी, शुगर जैसी सामान्य जांच के प्रति सजग रहने हेतु जागरूक भी किया गया।

 

यह कार्यक्रम पूर्णतः स्वैच्छिक एवं जन-सहयोग से आयोजित था। कार्यक्रम में सनातन योग वैलनेस फाउंडेशन के जनजाति कल्याण बागबाहरा ब्लॉक प्रमुख पप्पू राम सवारा जी कमार डेरा से सोनऊ कमार जी सहित कमार जनजाति समुदाय के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

News Bharat Live
Author: News Bharat Live

कार्यालय द्वारा

सबसे ज्यादा पड़ गई