सिरपुर का UNESCO की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल होना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय — अमन वर्मा

Picture of News Bharat Live

News Bharat Live

FOLLOW US:

SHARE:

 

महासमुंद। पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक नगरी सिरपुर का UNESCO की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल होना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इससे छत्तीसगढ़ की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद बढ़ी है

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला महासमुंद के जिलाध्यक्ष अमन वर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

 

अमन वर्मा ने कहा कि सिरपुर छत्तीसगढ़ की प्राचीन सभ्यता, कला, संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की परिचायक हैं। सिरपुर को UNESCO की अस्थायी सूची में स्थान मिलना प्रदेश के लिए गौरव की बात है और इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

 

उन्होंने कहा कि सिरपुर की ऐतिहासिक महत्ता को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयास सराहनीय हैं। आशा है कि भविष्य में सिरपुर को UNESCO की विश्व धरोहर सूची में स्थायी स्थान प्राप्त होगा, जिससे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर नई पहचान मिलेगी।

 

अंत में अमन वर्मा ने सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी के प्रति पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है

News Bharat Live
Author: News Bharat Live

कार्यालय द्वारा

सबसे ज्यादा पड़ गई