,महासमुंद
1857 क्रांति के प्रणेता,प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,अदम्य साहस,शौर्य नारी शक्ति की प्रतीक महान अमर शहीद वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य मे श्री हरदेव लोधी समाज जिला महासमुंद के तत्वाधान मे ग्राम कस्तूबोड़ एवं पाली मे आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि माननीया लोकप्रिय सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी महासमुंद लोकसभा की उपस्थिति मे भव्य धूमधाम से जन्म जयंती मनाई गई!कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हीराराम लोधी इकाई अध्यक्ष क्रमांक 10 जिला महासमुंद नें किया!
![]()
वही ग्राम कस्तूरबोड मे आयोजित अति विशेष मुख्य अतिथि मे श्री चुन्नीलाल साहू जी पूर्व सांसद महासमुंद लोकसभा,मुख्य अथिति श्री केशव चंद्राकर अध्यक्ष जनपद पंचायत बागबाहरा एवं अध्यक्षता श्री भारत लोधी इकाई 10 उपाध्यक्ष हरदेव लोधी समाज नें किया!विशेष अतिथि के रूप मे श्री तरुण बेहार जनपद उपाध्यक्ष बागबाहरा,श्री गैस पटेल सरपंच ग्राम पंचायत दाबपाली, श्रीमती जानकी ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत सुखरीडबरी, श्री मोहन दुबे धामनतोरी,श्री नारायण पटेल समाज सेवी नें किया!
श्री हरदेव लोधी समाज जिला महासमुंद द्वारा माननीया लोकप्रिय सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी का भव्य स्वागत अभिन्दन किया गया!कार्यक्रम मे वीरांगना रानी अवन्ति बाई लोधी की छायाचित्र पर माल्यापर्ण कर नमन किया!
माननीय सांसद जी अपने उद्बोधन मे हरदेव लोधी समाज द्वारा आयोजित वीरांगना अवन्तिबाई लोधी जी की जन्म जयंती पर बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित किया!माननीय यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्ववान पर राष्ट्र के सम्मान मे तिरंगा यात्रा, वीर शहीदो को याद करते हुए सम्मान देने की बात कही!इस भव्य कार्यक्रम के लिए माननीय सांसद जी नें श्री हरदेव लोधी समाज इकाई 10 जिला महासमुंद को बधाई दिया एवं आगामी वीरांगना अवन्तिबाई लोधी जी जन्म जयंती कार्यक्रम को जिला स्तर पर करने की बात कही गई!
स्वीकृत विकास कार्य के लिए लोकप्रिय सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी के करकमलो से 5 लाख सामुदायिक भवन ग्राम पंचायत पाली, 5 लाख सेड निर्माण (राउर माता मदिर के सामने) ग्राम पंचायत खल्लारी भूमिपूजन किया गया!
कार्यक्रम मे विशेष अतिथि बतौर श्री थानसिंग दीवान जी जिला महामंत्री भाजपा महासमुंद,श्री भीखम ठाकुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष महासमुन्द,श्री तुलाराम पनुरिया पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हरदेव लोधी समाज,श्री डेमनराज पनुरिया पूर्व मण्डल अध्यक्ष खल्लारी,श्री शेषराम हरदेव सलाहकार हरदेव लोधी समाज,श्री विनोद त्रिवेदी अध्यक्ष खल्लारी ट्रस्ट कमेटी खल्लारी,श्री भारत लोधी इकाई उपाध्यक्ष हरदेव लोधी समाज इकाई 10,श्री लोकेश पनुरिया भाजपा मण्डल अध्यक्ष खल्लारी,श्री पदुम साहू व्यापारी संघ अध्यक्ष भीमखोज,श्री नन्द निषाद सुसायती अध्यक्ष खल्लारी,भुनेश्वर लोधी सरपंच ग्राम पंचायत पाली,श्रीमती लक्ष्मी साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष खल्लारी,श्री हीरा साहू जिला किसान मोर्चा मिडिया प्रभारी, श्री पूरन सबर जिला मिडिया प्रभारी अ.ज.जा. मोर्चा,श्री सुरेश अग्रवाल, श्री ताराचंद साहू,श्री माखन लोधी समाज सेवी,श्री पुनीत ठाकुर रहे!
कार्यक्रम मे महासमुंद जिला के अंतर्गत ग्राम जोरा, तुरेंगा,चिरको,फुलवारी,बावनकेरा,पाली कस्तूबोड़,भावा के स्वजातीय बंदु एवं मात्रशक्ति उपस्थित हुए! एक विशाल भव्य बाइक रैली वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी की जयंती पर ग्राम कस्तूरबोड़ से ग्राम पाली के लिए गगनभेदी नारा लगाते हुए रवाना हुई!हरदेव लोधी समाज द्वारा आयोजित रैली ग्राम खुशरुपाली मे वीर शहीद श्री ताराचंद निर्मलकर जी, एवं वीर शहीद श्री राजेंद्र दीवान जी के मूर्ति पर माल्यापर्ण कर नमन किया गया!रैली डोकरपाली,मोहगॉव,कोलदा, कोमा,अवराडबरी होते हुए भीमखोज खल्लारी पहुंची! वहा राज माता खल्लारी गेट द्वार भीमखोज मे व्यापारी संघ भीमखोज एवं भारतीय जनता पार्टी मण्डल खल्लारी के कार्यकर्ताओ द्वारा वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी जी रैली का आतिशबाजी कर श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत अभिन्दन किया गया!प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खल्लारी मंदिर पहाड़ी नीचे श्रीफल चढ़ाकर आशीर्वाद लेकर रैली सीधे पाली पहुंची!
श्री हरदेव लोधी समाज इकाई 10 जिला महासमुंद द्वारा आयोजित महान वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी जी के जन्म जयंती कार्यक्रम मे आप सभी महानुभावो,मात्रशक्ति,विशाल जनसंख्या की उपस्थिति मे सफल कार्यक्रम संपन्न हुई,इसके लिए तहेदिल से आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं!
श्री हरदेव लोधी समाज इकाई 10 जिला महासमुंद
Author: News Bharat Live
a




