- *छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश -* बरसात के मौसम में पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है और सर्दी-खांसी, बुखार, टाइफाइड, गैस-अपच जैसी बीमारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
*सनातन योग वेलनेस फाउंडेशन के फाउंडर आर्य प्रकाश चंद्राकर* ने बरसात में स्वस्थ रहने के लिए खानपान के 5 स्वर्णिम नियम बताए हैं –
*1. गर्म और हल्का भोजन लें:* बरसात में मूंग दाल, खिचड़ी, दलिया, सूप जैसा हल्का और गर्म भोजन करें। तला-भुना और बासी भोजन से बचें।
*2. तुलसी-अदरक का काढ़ा:* रोज सुबह तुलसी, अदरक, काली मिर्च और गिलोय का काढ़ा पिएं। इससे इम्युनिटी बढ़ती है और सर्दी-जुकाम से बचाव होता है।
*3. दही और खट्टी चीजों से परहेज:* इस मौसम में दही, छाछ, अचार और ज्यादा खट्टी चीजें कफ बढ़ाती हैं, इसलिए कम से कम लें।
*4. उबला हुआ पानी पिएं:* बरसात में पानी में बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। हमेशा पानी को उबालकर या फिल्टर करके ही पिएं।
*5. मौसमी फल और सब्जियां:* जामुन, करेला, लौकी, तोरई जैसी मौसमी चीजें खाएं। ये पाचन को ठीक रखती हैं और शुगर को भी नियंत्रित करती हैं।
आर्य प्रकाश चंद्राकर ने बताया कि इसके साथ रोज 10-15 मिनट कपालभाति, अनुलोम-विलोम और वज्रासन करने से पाचन अग्नि तेज होती है
Author: News Bharat Live
a



