भारतीय जनता पार्टी मंडल*खल्लारी की विशेष बैठक संपन्न *बढ़ता भारत, बदलता भारत”* *यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर रुपरेखा बनाया गया*. *लोकश पनुरिया मण्डल अध्यक्ष खल्लारी*

Picture of News Bharat Live

News Bharat Live

FOLLOW US:

SHARE:

भारतीय जनता पार्टी मंडल खल्लारी का कोसरिया पटेल समाज भवन भीमखोज मे महत्वपूर्ण आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक का प्रस्तावना लोकेश पनुरिया मण्डल अध्यक्ष खल्लारी नें रखा!संगठनात्मक आगामी कार्यक्रम की जानकारी श्री आनंद साहू भाजपा मण्डल खल्लारी सहप्रभारी नें रखा!संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए श्री भुवनलाल साहू सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक नें विस्तृत जानकारी दिया !बैठक मे प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंडल स्तर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को प्रदान की गई। “बढ़ता भारत, बदलता भारत” अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क, सेवा, संगठन एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्रत्येक बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक संचालित करने का आह्वान किया गया।

 

बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के मार्गदर्शन अनुसार आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनजागरण अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ता सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी की रीति-नीति एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

 

बैठक के दौरान आगामी 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा खल्लारी मंडल के कार्यकर्ताओं को पौधों रोपण करने निर्देशित किया गया। सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया।

 

साथ ही आगामी 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को प्रत्येक बूथ स्तर पर आयोजित करने का आह्वान किया गया, जिससे आमजन को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ भारत के संकल्प को मजबूत किया जा सके।बैठक कार्यशाला का संचालन श्री सुजीत साहू मण्डल महामंत्री नें किया एवं आभार लोमश दीवान महामंत्री नें किया!

 

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी,मण्डल के समस्त पदाधिकारी गढ़, मोर्चा प्रकोष्ट के अध्यक्ष, महामंत्री,सुसायती अध्यक्ष, शाला विकाश समिति के अध्यक्ष,ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, मात्रशक्ति एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

 

“संगठन की मजबूती, सेवा, समर्पण और संस्कार ही भारतीय जनता पार्टी की पहचान है।”उक्त प्रेस विज्ञप्ति मंडल मिडिया प्रभारी खिलेश साहू ने दी

News Bharat Live
Author: News Bharat Live

a

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारतीय जनता पार्टी मंडल*खल्लारी की विशेष बैठक संपन्न *बढ़ता भारत, बदलता भारत”* *यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर रुपरेखा बनाया गया*. *लोकश पनुरिया मण्डल अध्यक्ष खल्लारी*