भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंके राहुल गांधी और पीसीसी चीफ बैज का पुतला*

Picture of News Bharat Live

News Bharat Live

FOLLOW US:

SHARE:

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के दिशा निर्देश में महासमुन्द भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व दीपक बैज के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ और ‘अराजक मानसिकता’ का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में मर्यादा, औचित्य और सामाजिक सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, लेकिन राहुल गांधी का हालिया बयान इन मूल्यों के विपरीत है। लगातार चुनावी पराजय के कारण कांग्रेस नेता की भाषा और व्यवहार में हताशा झलक रही है। 

 

इसी दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चन्द्राकर ने कहा कि क्या नक्सलवाद का उन्मूलन, देश की सीमाओं की रक्षा और तिरंगे की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाना देशद्रोह की श्रेणी में आता हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सत्ता से दूर रहने की निराशा ने कांग्रेस पार्टी को लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सीमाएं लांघने पर विवश कर दिया है। जिस कुशल एवं दृढ़ नेतृत्व ने आतंकवाद व नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करते हुए देश की सुरक्षा को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान की और भारत को विश्व मंच पर एक सम्मानित, सशक्त एवं निर्णायक शक्ति के रूप में स्थापित किया, उसी लोकतांत्रिक रूप से चुने गए शीर्ष नेतृत्व के विरुद्ध ऐसी घृणित टिप्पणी न केवल अत्यंत निंदनीय है, बल्कि 140 करोड भारतीयों की भावनाओं का सीधा अपमान भी है।

 

महासमुन्द भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन वर्मा ने पुतला दहन के पश्चात कहा कांग्रेस पार्टी के पास अब न तो कोई विजन बचा है और न ही कोई ठोस मुद्दा। जब-जब कांग्रेस जनता के बीच अपना आधार खोती है, वह इसी तरह की अमर्यादित और निम्न स्तर की बयानबाजी पर उतर आती है।

*लोकतंत्र का अपमान:* राहुल गांधी और दीपक बैज द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा केवल एक व्यक्ति का विरोध नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों नागरिकों द्वारा चुने गए लोकतांत्रिक पद और गरिमा का अपमान है।

*विकास से ध्यान भटकाने की साजिश:* प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश जिस तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, उससे कांग्रेस घबरा गई है। जनहित के मुद्दों पर बहस करने के बजाय व्यक्तिगत कीचड़ उछालना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति रही है।

*जनता देगी जवाब:* छत्तीसगढ़ की जनता ने हमेशा शालीनता और विकास की राजनीति को चुना है। दीपक बैज और उनकी पार्टी जिस तरह की “नकारात्मक राजनीति” कर रहे हैं, उसका करारा जवाब आने वाले समय में प्रदेश की जनता ही देगी।

भाजपा यह स्पष्ट करती है कि प्रधानमंत्री जी के विरुद्ध किए गए हर अपशब्द का जवाब हम विकास कार्यों और जनता के बीच जाकर देंगे। कांग्रेस नेताओं को अपनी भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए और इस प्रकार की अभद्र टिप्पणियों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

इस दौरान पुतला दहन कार्यक्रम में प्रनुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चन्द्राकर, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिका,जिला मंत्री मनीष बंसल,शहर मंडल महामंत्री द्वय मीना वर्मा अग्रज शर्मा,जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जितेंद्र चन्द्राकर, जनपद सदस्य निधि लोकेश चन्द्राकर,महिला मोर्चा जिला महामंत्रीशुभ्रा मनीष शर्मा,नंदू जलक्षत्री,हनीश बग्गा, सोनाधर सोनवानी,भाजयुमो शहर मंडल अध्यक्ष राकेश सचदेव,पार्षद गण चंद्रशेखर बेलदार,सुश्री धनेश्वरी सोनवानी, श्रीमती कल्पना सूर्यवंशी,पूर्व पार्षद श्रीमती उषा पाल,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आकाश पांडे,जिला मंत्री जतिन रूपरेला,गोपी कन्नौजे,डिगेश साहू,अमित साहू,भाजयुमो शहर मंडल महामंत्री द्वय आयुष दुबे दीपक राव,अभिषेक पांडे,कुशल साहू,अंकुश गौर,कादर राजपूत,रोमी गुरुदत्ता,समसू खान,रोमिल चन्द्राकर सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

News Bharat Live
Author: News Bharat Live

a