सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 रैताल में आंगनमिलन कार्यक्रम सम्पन्न, लाभार्थियों का श्रीफल-पुष्प से सम्मान*

Picture of News Bharat Live

News Bharat Live

FOLLOW US:

SHARE:

 

*रैताल, 26 सितंबर 2026*

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे *सेवा संकल्प अभियान 2026 (17 सितंबर से 02 अक्टूबर)* के अंतर्गत आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा *आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1, ग्राम रैताल* में आंगनमिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में विभाग की *पर्यवेक्षक श्रीमती सीमा नायक* द्वारा उपस्थित मातृशक्ति को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं – प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पोषण अभियान एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम के दौरान योजनाओं की पात्र हितग्राहियों को श्रीफल एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसमें *मातृ वंदना योजना के तहत जानकी सबर, नूतन निषाद एवं सुकन्या योजना की लाभार्थी हीराबाई ध्रुव* का विशेष सम्मान किया गया।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से *महिला पंच श्रीमती प्रभा साहू, पूर्व सरपंच श्री माखन सोन, सामाजिक कार्यकर्ता श्री आर्यप्रकाश चंद्राकर, उपसरपंच श्री उगेश पटेल, ग्राम प्रमुख श्री सुरेश पटेल* सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता *श्रीमती सुखबती ध्रुव, सोमवारी यादव, केसरी मानिकपुरी, मालती पटेल, चुन्नी साहू* एवं सहायिकाएं तथा बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

 

कार्यक्रम में पर्यवेक्षक श्रीमती सीमा नायक ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य ही सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण है।

 

अंत में सभी ने विकसित भारत 2047 एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लिया।

News Bharat Live
Author: News Bharat Live

कार्यालय द्वारा

सबसे ज्यादा पड़ गई