छत्तीसगढ़ | महासमुंद |
*खल्लारी / महासमुंद।* भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत खल्लारी विधानसभा को सड़क अधोसंरचना के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। महासमुंद सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के अथक प्रयासों से 33 करोड़ रुपये के सड़क विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष खल्लारी लोकेश पनुरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दो प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
*इन दो सड़कों को मिली स्वीकृति*
*1. आवराडबरी-कोमा-कोलदा-मोहगांव-डोकरपाली-खुसरूपाली मार्ग – 13.38 करोड़*
खल्लारी मंडल के अंतर्गत मुख्य मार्ग के किलोमीटर 7 से 14 तक कुल 8.00 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 1338.28 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
*2. भूरकोनी-खड़ादरहा मार्ग – 19.58 करोड़*
10.25 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 1958.15 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
पनुरिया ने बताया कि इन दोनों सड़कों के बनने से क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों और आम ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
*डबल इंजन सरकार का आभार*
इस विकास कार्य के लिए भाजपा मंडल खल्लारी की ओर से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद रूपकुमारी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू एवं पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू का आभार व्यक्त किया गया है।
साथ ही पूर्व विधायक प्रीतम सिंह दीवान, पूर्व विधायक परेश बागबाहरा, अलका चंद्राकर, मोनिका साहू, जिला महामंत्री थानसिंह दीवान सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का भी आभार जताया गया है।
> ये सड़कें खल्लारी की लाइफलाइन हैं। डबल इंजन की सरकार में ही विकास संभव है, जो कांग्रेस के कार्यकाल में ठप था। – *लोकेश पनुरिया, मंडल अध्यक्ष भाजपा* #Mahasamund #Khallari #RUPKUMARIChoudhary #ChhattisgarhNews #RoadDevelopment #NewsBharatLive
Author: News Bharat Live
कार्यालय द्वारा




