छत्तीसगढ़ में 70 लाख महिलाओं को मिल रहा महतारी वंदन का लाभ, 8200 करोड़ का बजट: तीज पर खल्लारी मंडल अध्यक्ष लोकेश पुनरिया

Picture of News Bharat Live

News Bharat Live

FOLLOW US:

SHARE:

 

*खल्लारी / महासमुंद

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी *महतारी वंदन योजना* महिला सशक्तिकरण की सबसे बड़ी मिसाल बन गई हैविधानसभा में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी दी कि प्रदेश की *लगभग 70 लाख महिलाओं* को इस योजना का सीधा लाभ मिल रहा है

 

सरकार ने योजना की निरंतरता के लिए इस साल के बजट में *8200 करोड़ रुपये का प्रावधान* किया हैयोजना शुरू होने से लेकर अब तक की 30 किस्तों में महिलाओं के खातों में *19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक* की राशि DBT के माध्यम से भेजी जा चुकी है। 906f2805

इस योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये यानी साल के 12 हजार रुपये सीधे बैंक खाते में दिए जा रहे हैं, जिससे महिलाएं बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य, घरेलू जरूरतों और छोटे व्यवसाय में उपयोग कर रही हैं।इस अवसर पर *भाजपा खल्लारी मंडल अध्यक्ष श्री लोकेश पुनरिया* ने समस्त माताओं-बहनों को हरितालिका तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी

 

श्री पुनरिया ने कहा किप्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में हर महीने 1000 रुपये आना, ये मोदी की गारंटी और विष्णुदेव सरकार के सुशासन का प्रमाण हैमहतारी वंदन केवल योजना नहीं, बल्कि मातृशक्ति का सम्मान हैतीज के पावन पर्व पर मैं सभी माताओं-बहनों के सुख-समृद्धि की कामना करता हूँ।

लोकेश पुनरिया, अध्यक्ष, भाजपा खल्लारी मंडल, खल्लारी

News Bharat Live
Author: News Bharat Live

a

सबसे ज्यादा पड़ गई

महान वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी जी जन्म जयंती श्री हरदेव लोधी समाज जिला इकाई 10 महासमुंद के तत्वाधान मे ग्राम कस्तूरबोड़ एवं पाली मे धूमधाम से मनाई गई… लोकेश पनुरिया भाजपा मण्डल अध्यक्ष खल्लारी