खल्लारी, महासमुंद।*
जनसेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देश के यशस्वी एवं विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में खल्लारी मंदिर में भारतीय जनता पार्टी मंडल खल्लारी द्वारा “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम के तहत 1100 दीप प्रज्वलित किए गए।इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री महासमुंद श्री थानसिंह दीवान जी उपस्थित रहे, वहीं अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष खल्लारी श्री लोकेश पनुरिया ने की।कार्यक्रम के तहत खल्लारी मंदिर में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने हेतु राजमाता खल्लारी से कामना कर पूजा-अर्चना संपन्न की गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल खल्लारी द्वारा प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री सुजीत साहू मंडल महामंत्री, श्री पदुम साहू जिला व्यापार प्रकोष्ठ, श्रीमती लक्ष्मी साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष खल्लारी, श्री रेखराज साहू किसान मोर्चा अध्यक्ष मंडल खल्लारी, श्री खिलेश साहू मीडिया प्रभारी, श्री ताराचंद साहू महामंत्री पिछड़ा वर्ग, पप्पू सावरा महामंत्री अ.ज.जा. मोर्चा खल्लारी, योगेश्वर पटेल युवा मोर्चा महामंत्री मंडल खल्लारी, पुनाराम साहू किसान मोर्चा, चंद्रशेखर साहू, घनश्याम चंद्राकर सहित भाजपा कार्यकर्ता, देवतुल्य कार्यकर्ता, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।*- खिलेश साहू, मीडिया प्रभारी, भाजपा मंडल खल्लारी*
Author: News Bharat Live
a



