* बरसात में बीमारियों से बचना है तो खानपान का रखें विशेष ध्यान: आर्य प्रकाश चंद्राकर

Picture of News Bharat Live

News Bharat Live

FOLLOW US:

SHARE:

  • *छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश -* बरसात के मौसम में पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है और सर्दी-खांसी, बुखार, टाइफाइड, गैस-अपच जैसी बीमारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

 

*सनातन योग वेलनेस फाउंडेशन के फाउंडर आर्य प्रकाश चंद्राकर* ने बरसात में स्वस्थ रहने के लिए खानपान के 5 स्वर्णिम नियम बताए हैं –

 

*1. गर्म और हल्का भोजन लें:* बरसात में मूंग दाल, खिचड़ी, दलिया, सूप जैसा हल्का और गर्म भोजन करें। तला-भुना और बासी भोजन से बचें।

 

*2. तुलसी-अदरक का काढ़ा:* रोज सुबह तुलसी, अदरक, काली मिर्च और गिलोय का काढ़ा पिएं। इससे इम्युनिटी बढ़ती है और सर्दी-जुकाम से बचाव होता है।

 

*3. दही और खट्टी चीजों से परहेज:* इस मौसम में दही, छाछ, अचार और ज्यादा खट्टी चीजें कफ बढ़ाती हैं, इसलिए कम से कम लें।

 

*4. उबला हुआ पानी पिएं:* बरसात में पानी में बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। हमेशा पानी को उबालकर या फिल्टर करके ही पिएं।

 

*5. मौसमी फल और सब्जियां:* जामुन, करेला, लौकी, तोरई जैसी मौसमी चीजें खाएं। ये पाचन को ठीक रखती हैं और शुगर को भी नियंत्रित करती हैं।

 

आर्य प्रकाश चंद्राकर ने बताया कि इसके साथ रोज 10-15 मिनट कपालभाति, अनुलोम-विलोम और वज्रासन करने से पाचन अग्नि तेज होती है

News Bharat Live
Author: News Bharat Live

कार्यालय द्वारा

सबसे ज्यादा पड़ गई