खल्लारी भीमखोज – गौरव ग्राम बी.के.बाहरा में श्रीमद भागवत: ज्ञान यज्ञ कथा का सप्तदिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पंडित डिगेश्वर प्रसाद तिवारी के मुखारविंद से कथा का वाचन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में प्रफुल्ल विश्वकर्मा छत्तीसगढ़ लौह शिल्प कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व खल्लारी विधानसभा प्रभारी भाजपा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर उन्होंने व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया। अल्का नरेश चंद्राकर इस्पात मंत्रालय (भारत सरकार नईदिल्ली) द्वारा स्वतंत्र निर्देशक नें कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मन को शांति मिलती है साथ ही कथा के आयोजन से सभी एकजुट होते हैं और कथा रसपान कर पूण्य के भागी बनते हैं।भीखम सिंह ठाकुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष महासमुंद सम्मिलित होकर भगवान राधाकृष्ण की पूजा अर्चना कर कहा कि भागवत कथा सुनने से मन शुद्ध होता है, सात्विक भाव जागृत होते हैं तथा परम आनंद की प्राप्ति होती है।एवं समस्त ग्राम, क्षेत्र वासियों के लिये मङ्गलमयी कामनाएं किया। इस कार्यक्रम में लोकेश पनुरिया मंडल अध्यक्ष खल्लारी,स्मिता हितेश चंद्राकर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा,जानवी साहू ज़िला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, पिलेश्वर पटेल जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा,नितेश पांडेय मण्डल महामंत्री बागबाहरा,द्रोण पटेल शाला विकास प्रबंधन समिति अध्यक्ष बी.के.बाहरा,खिलेश साहू मीडिया प्रभारी एवं बड़ी संख्या में समस्त ग्रामीण व क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित थे।
Author: News Bharat Live
a



