*वीर बाल दिवस हमें याद दिलाता है कि साहस उम्र का मोहताज नहीं होता* – *द्रोण पटेल*

Picture of News Bharat Live

News Bharat Live

FOLLOW US:

SHARE:

*खल्लारी-भीमखोज।* शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बी. के. बाहरा में सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादे बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह की शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए वीर बाल दिवस मनाया गया। 9 जनवरी 2022 को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन प्रधानमंत्री ने घोषणा की गई थी की 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों हेतु विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसमें रंगोली प्रतियोगिता,पोस्टर बनाना,व स्क्रैच ड्राइंग,कविता एवं भाषण सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री द्रोण पटेल उपस्थित रहे, उन्होंने साहिबजादों का अद्वितीय साहस, अटूट आस्था और अन्याय के विरुद्ध अडिग संकल्प मानव इतिहास में वीरता और त्याग का अमर प्रतीक उन वीर सपूतों को नमन करतें हुए वीर बाल दिवस के महत्व को विस्तार से विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया।उक्त कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्री अंकित चंद्राकर जी ने गुरु गोविंद सिंह जी के त्याग बलिदान आस्था एवं धर्म की रक्षा पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को रंगोली प्रतियोगिता एवं कविता में कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी रानी ध्रुव ने प्रथम स्थान,स्क्रैच ड्राइंग में कुमारी राजेश्वरी नायक प्रथम स्थान, पोस्टर मेकिंग में कुमारी रितु पटेल प्रथम स्थान प्राप्त किये एवं हुलेश्वर पटेल, यश कुमार,वेद पटेल को भी पुरस्कार वितरण श्री द्रोण पटेल एवं संस्था के प्राचार्य अंकित चंद्राकर द्वारा किया गया।

News Bharat Live
Author: News Bharat Live

a

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारतीय जनता पार्टी मंडल*खल्लारी की विशेष बैठक संपन्न *बढ़ता भारत, बदलता भारत”* *यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर रुपरेखा बनाया गया*. *लोकश पनुरिया मण्डल अध्यक्ष खल्लारी*