बगिया / लैलूंगा।* मुख्यमंत्री निवास कैंप कार्यालय बगिया में जनपद सदस्य एवं सभापति वन एवं पर्यावरण जनपद पंचायत लैलूंगा श्रीमती कल्पना भोय की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से मुलाकात कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्रीमती भोय ने ग्राम पंचायत सुबरा में पंझर नाला में उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण की मांग की। इस पुलिया के बन जाने से पचास गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
दूसरी मांग ग्राम सुबरा से केशला होते हुए खुशर मुड़ा पहुंच मार्ग तक दूरी 6 किलोमीटर सड़क को डीएमएफ मद में स्वीकृति हेतु विशेष आग्रह किया गया। मुख्यमंत्री महोदय जी ने उक्त दोनों निर्माण कार्यों को पूरा कराने का भरोसा दिलाया।
श्रीमती कल्पना भोय ने बताया कि ग्राम पंचायत सुबरा सहित अपने बीडीसी क्षेत्र में उक्त पांच कार्यों के लिए मुख्यमंत्री निवास बगिया से लेकर मुख्यमंत्री निवास रायपुर तक निरंतर संघर्ष कर मांग पत्र सौंपकर स्वीकृति दिलाने हेतु कड़ा संघर्ष किया है।
खारून नदी में बने चार करोड़ उनतीस लाख से बने पुलिया का कार्य पूर्ण हो गया है एवं डीएमएफ फण्ड से प्राप्त चारों सड़क का कार्य प्रगति पर चल रहा है। (1) सुबरा से कटकलिया भाग 1, 2 (2) कोड़केल से गेरूपानी (3) पिपराही से मुड़ापारा डिपापारा रोड को स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री महोदय जी के साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी, राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया।
आज के दीपावली मिलन के अवसर पर श्रीमती कल्पना भोय, लीलावती डुला मणि चक्रवर्ती वार्ड पंच सुबरा एवं दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
Author: News Bharat Live
कार्यालय द्वारा



