सेवा पखवाड़ा कार्यशाला 2025 *भाजपा मण्डल खल्लारी मे सेवा पखवाड़ा कार्यशाला संपन्न*….*मण्डल अध्यक्ष लोकेश पनुरिया

Picture of News Bharat Live

News Bharat Live

FOLLOW US:

SHARE:


भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार भाजपा मंडल खल्लारी में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन किया गया! सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भाजपा मण्डल प्रभारी श्री मोती साहू जी, भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि श्री संदीप दीवान जी,श्री थानसिंह दीवान जी ज़िला कोषाध्यक्ष महासमुंद,श्री भुवनलाल साहू जी ज़िला किसान मोर्चा महामंत्री उपस्थित रहे!सेवा पखवाड़ा अभियान 2025 का प्रस्तावना लोकश पनुरिया भाजपा मण्डल अध्यक्ष खल्लारी ने रखा!
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भाजपा मण्डल प्रभारी श्री मोती साहू जी ने सम्बोधित करते हुए बताया की राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन के आह्ववान एवं ज़िला के निर्देशानुसार माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर गाँधी जयंती तक सेवा पखवाडा अभियान चलाया जायेगा!इस दौरान रक्त दान शिविर,स्वास्थ शिविर,स्वच्छता अभियान,वृक्षारोपण एक पेड़ माँ के नाम,प्रबुद्ध संवाद,नमो मैराथन,, सेवा सप्ताह,संगोष्टी, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता एवं जनसेवा से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे!यह अभियान यशश्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की जनसेवा, समाज कल्याण,राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जोड़ने का अभियान है!
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के लिए भाजपा मण्डल खल्लारी से श्री खोमन साहू को संयोजक, श्री पूरन सबर, श्री प्रकाश चंद्राकर को सहसंयोजक बनाया गया है!
सेवा पखवाड़ा पखवाड़ा कार्यशाला मे विशेष रूप से धरम दीवान जी पूर्व मण्डल अध्यक्ष खल्लारी, ताराचंद देवांगम मण्डल महामंत्री खल्लारी,भूषण नामदेव अध्यक्ष शाला विकाश प्रबंध समिति कमरौद,नन्द निषाद अध्यक्ष ग्रामीण सेवा सहकारी समिति खल्लारी, कृपाराम पटेल, घनश्याम साहू,हिरा साहू युवा मोर्चा महामंत्री, पूरन सबर अन.जनजाति अध्यक्ष, खिलेश साहू मिडिया प्रभारी मण्डल खल्लारी, दीपक पटेल, पुष्पेंद्र साहू सरपंच ग्राम पंचायत खल्लारी, भेखलाल बघेल सरपंच ग्राम पंचायत भीमखोज, कीर्तन साहू रैताल, कीर्तन साहू किसान मोर्चा महामंत्री सहित अधिक संख्या मे भाजपा पदाधिकारी गढ़ एवं देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

News Bharat Live
Author: News Bharat Live

a

सबसे ज्यादा पड़ गई