*शासकीय हाई स्कूल मोहगॉव में सरस्वती सायकल योजनाअंतर्गत सायकल वितरण

Picture of News Bharat Live

News Bharat Live

FOLLOW US:

SHARE:

*शासकीय हाई स्कूल मोहगॉव (खल्लारी)मे माननीय यशश्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी महत्ती योजना सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण, छात्राओं में दिखी उत्साह की लहर, माननीय भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ऐतराम साहू जी के मुख्य आथिथ्य मे हूआ सायकल वितरण*

मोहगांव, महासमुंद।
माननीय यशश्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत हाई स्कूल मोहगांव में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण अंचल की बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना एवं विद्यालय तक उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएँ, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महासमुंद माननीय श्री येतराम साहू जी रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन मे छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह योजना वास्तव में शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है। ग्रामीण क्षेत्र की अनेक छात्राएँ आज भी विद्यालय की दूरी एवं परिवहन की समस्या से जूझती हैं। ऐसे में उन्हें निःशुल्क साइकिल प्रदान करना, उनकी पढ़ाई को सुगम बनाने के साथ-साथ शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित करेगा। श्री साहू ने कहा कि आज की बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ऐसे कदम बेहद सराहनीय हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री चेतन साहू ने की। उन्होंने विद्यालय की विभिन्न समस्याओं से जिलाध्यक्ष जी को अवगत कराया और कहा कि यह योजना केवल छात्राओं के लिए परिवहन का साधन नहीं है, बल्कि यह उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का मार्ग भी है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में खल्लारी मंडल अध्यक्ष श्री लोकेश पुनरिया, जनपद सदस्य श्री भूपेंद्र दिवान, ग्राम पंचायत मोहगांव के सरपंच श्री नरेंद्र दिवान, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री आनंद साहू, श्री पंकज चंद्राकर जी ज़िला एथलेटीक संघ के जिलाध्यक्ष,एवं श्री ताराचंद देवांगन मण्डल महामंत्री खल्लारी,श्री रेखराज साहू, मिडिल स्कूल अध्यक्ष श्री उदय साहू, शाला विकास समिति अध्यक्ष बीके बाहरा श्री द्रोण पटेल,भुनेश्वर लोधी सरपंच ग्राम पंचायत पाली, शंकर नेताम शाला विकाश प्रबंध समिति झारा, श्री कोमल साहू वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, यादराम साहू भाजपा कार्यकर्ता, कन्हैया दीवान, राकेश साहू युवा मोर्चा,मिथलेश साहू, संजय साहू, घनश्याम सेन, चंद्रप्रकाश साहू केशर दीवान,सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्राएँ ही समाज की असली शक्ति हैं। आज बेटियों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश के विकास में योगदान दे सकें। निःशुल्क साइकिल पाकर छात्राओं में अपार हर्ष और उत्साह देखा गया। कई छात्राओं ने कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में कोई कठिनाई नहीं होगी और वे नियमित रूप से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।

इस अवसर पर  सरपंच श्री नरेंद्र दिवान ने भी शासन-प्रशासन की इस योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे न केवल परिवार की आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि बेटियों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। ग्रामीण अंचल में परिवहन सुविधा सीमित होने के कारण यह साइकिल वितरण योजना सीधे तौर पर परिवारों को लाभान्वित कर रही है।

समारोह के अंत में हाई स्कूल मोहगांव के प्रभारी प्राचार्य श्री देवेन्द्र चंद्राकर ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन झगेश साहू मिडिल स्कूल मोहगांव ने किया।पूरे कार्यक्रम में छात्राओं और अभिभावकों में अत्यधिक उत्साह देखा गया। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरों पर प्रसन्नता स्पष्ट झलक रही थी। विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल को सराहनीय बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में मोहगांव क्षेत्र की छात्राएँ शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे!

News Bharat Live
Author: News Bharat Live

a

सबसे ज्यादा पड़ गई