आरंग/खल्लारी।*
सोनू पुस्तक भंडार, आरंग के संचालक समाजसेवी बृजेश कुमार अग्रवाल द्वारा अपने पितरों की पुण्य स्मृति में अपने गृह ग्राम रेताल, संकुल भीमखोज, विकासखंड खल्लारी में शासन की अभिनव पहल *”न्योता भोज“* योजना के अंतर्गत विद्यालयीन एवं आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए पौष्टिक न्योता भोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ। ग्राम प्रमुखों एवं अतिथियों का स्वागत बच्चों द्वारा गुलाल एवं गुलदस्ता भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर बृजेश कुमार अग्रवाल द्वारा जिन बच्चों के पास स्कूल बैग नहीं था, उन्हें स्कूल बैग तथा सभी बच्चों को पेंसिल, रबर, कटर एवं अन्य अध्ययन सामग्री का वितरण शिक्षकों एवं ग्रामीणों के सहयोग से किया गया।न्योता भोज में बच्चों को शासन द्वारा निर्धारित मेनू के अनुसार अंकुरित चना-मूंग, मूंगफली दाना, भुजिया-सेव, खीर-पूड़ी, बड़ा, केला और स्वादिष्ट जलेबी परोसी गई। पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने बृजेश अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में बृजेश अग्रवाल ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अंकुरित आहार एवं संतुलित पोषण के महत्व पर प्रेरक उद्बोधन दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश पटेल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार साहू, सरपंच भेखराम बघेल, उपसरपंच उमेश पटेल, प्रधान पाठक कुंदन लाल साहू, रामेश्वर ध्रुव, रोशन लाल साहू, खोलबहरिन बघेल, भक्तु राम पटेल, अर्जुन पटेल, मालती पटेल, सुकबती बारीहा, पप्पू राम सबर, कामदेव पटेल, ओमप्रकाश सबर, जागेश्वरी बारीहा, उषाबाई ध्रुव, बलराम जलक्षत्री, परमजीत संधू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों, शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।
Author: News Bharat Live
कार्यालय द्वारा




