भाजयुमो महासमुंद की परिचयात्मक बैठक संपन्न, JOIN BJYM अभियान के पोस्टर का हुआ विमोचन

Picture of News Bharat Live

News Bharat Live

FOLLOW US:

SHARE:

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष माननीय श्री येतराम साहू जी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला महासमुंद के जिलाध्यक्ष श्री अमन वर्मा जी के नेतृत्व में आई.आर. रिज़ॉर्ट, महासमुंद में भाजयुमो की परिचयात्मक बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजयुमो जिला प्रभारी श्रीमती अनु ठेठवार चटर्जी जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो जिला सह प्रभारी श्री सत्यम चंद्राकर जी उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की आगामी कार्ययोजना, युवा मोर्चा की भूमिका तथा संगठन विस्तार को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बैठक के पश्चात भाजयुमो जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष द्वारा जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में JOIN BJYM अभियान के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ने तथा अभियान को प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री अमन वर्मा ने कहा कि “JOIN BJYM” अभियान केवल सदस्यता अभियान नहीं, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य जिले के प्रत्येक मंडल एवं प्रत्येक बूथ तक पहुँचकर अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ना है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सेवा भाव ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री राहुल चंद्राकर, जिला मीडिया प्रभारी श्री आनंद साहू, भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी श्री मिलिंद चंद्राकर, आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री सुमित अग्रवाल, भाजयुमो जिला महामंत्री श्री प्रखर अग्रवाल एवं श्री कामेश बंजारा, जिला उपाध्यक्ष श्री आकाश पांडे, श्री सोहन पटेल, श्री नंदकिशन साव, श्री विजय नायक, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री तथा बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News Bharat Live
Author: News Bharat Live

a