नकटी में 77 अवैध मकान हटे, प्रशासन ने पुनर्वास और मूलभूत सुविधाओं का रखा पूरा ध्यान।
धरसींवा के ग्राम सम्मानपुर (नकटी) में लगभग 9 हेक्टेयर शासकीय भूमि से 77 अवैध मकानों को हटाया गया। लंबे समय से नोटिस देने के बाद राजस्व, पुलिस तथा निगम के संयुक्त टीम की कार्रवाई।
जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए नया रायपुर सेक्टर-30 में व्यवस्थापन सुनिश्चित करते हुए भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, एंबुलेंस, समानों को पहुंचाने मालवाहक वाहन और लोगों के लिए बस की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई।
पात्र विस्थापितों को सम्मानजनक रूप से घरों में शिफ्ट किया गया है।
Author: News Bharat Live
a
Post Views: 50



