जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर ने भीमखोज जोरातराई में किया भूमि पूजन कहा प्रधान मंत्री जी के विकसित भारत को मिल रहा उड़ान

Picture of News Bharat Live

News Bharat Live

FOLLOW US:

SHARE:

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और आदरणीय श्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन में आज खल्लारी विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमखोज में सामुदायिक भवन के भूमिपूजन का कार्य जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर जी के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।”

महासमुंद। खल्लारी विकासखंड के ग्राम भीमखोज में सामुदायिक भवन एवं ग्राम जोरातराई में रंगमंच निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के बीच भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष आदरणीय श्री भीखम सिंह ठाकुर ने भूमि पूजन कर कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गांव के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए सामुदायिक भवन और रंगमंच महत्वपूर्ण आधारशिला सिद्ध होंगे।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य बलराम ध्रुव, खल्लारी सोसायटी अध्यक्ष नदकुमार निषाद, सरपंच भेखराम बघेल, उपसरपंच युगेश पटेल, पूर्व सरपंच प्रमोद चंद्राकर, कैलाश बघेल, पंच सुरेश पटेल, महत राम, भुनेश्वर, ताराचन्द्र देवगन, भाजपा मंडल खल्लारी महामंत्री ध्रुव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष पूरण सबर, युवा मोर्चा महामंत्री हीरा साहू, ताराचंद साहू, काशी राम, महेंद्र कुमार ध्रुव, बसन्त यादव, पंचायत सचिव कार्तिक राम भारद्वाज, ओम प्रकाश ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, माता-बुजुर्ग और युवा साथी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने कहा कि यह निर्माण कार्य ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए सशक्त मंच प्रदान करेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

News Bharat Live
Author: News Bharat Live

a

सबसे ज्यादा पड़ गई