छत्तीसगढ़ पुलिस कई बड़ी कार्यवाही

Picture of News Bharat Live

News Bharat Live

FOLLOW US:

SHARE:

छत्तीसगढ़

, सबसे खतरनाक PLGA बटालियन-1 के सदस्य भी शामिल
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 1 करोड़ 18 लाख रुपये के इनामी 23 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें 8 नक्सली माओवादियों की सबसे खतरनाक PLGA बटालियन नंबर 1 के सदस्य हैं।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 1 करोड़ 18 लाख रुपये के इनामी 23 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें 8 नक्सली माओवादियों की सबसे खतरनाक PLGA बटालियन नंबर 1 के सदस्य हैं। एक नक्सली लोकेश उर्फ पोड़ियाम भी है, जिसने
साल 2012 में सुकमा कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन को किडनैप करने की घटना में शामिल था। सरेंडर करने वाले कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं।
डीआईजी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल आनंद सिंह राजपुरोहित और सुकमा एसपी किरण चव्हाण के सामने 23 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए बटालियन-1 में सक्रिय 8 हार्डकोर नक्सली शामिल है। इन्हें सबसे ज्याद खतरनाक माना जाता है। इसके अलावा डीव्हीसीएम 1, पीपीसीएम 6, एसीएम 4 और 12 पार्टी सदस्य शामिल हैं। सरेंडर करने वाले में 9 महिला और 14 पुरुष शामिल हैं। इन नक्सलियों में 3 नक्सली दंपती भी शामिल हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन मार्च-2026 तय की गई है। इसके बाद से बस्तर के नक्सल मोर्चे पर लगातार एक्शन जारी है।

News Bharat Live
Author: News Bharat Live

a

सबसे ज्यादा पड़ गई