नई दिल्ली (UP Police Constable Result 2024). यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम 2024 का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार है. यूपी पुलिस सरकारी रिजल्ट 2024 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक कर सकते हैं.
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 23 से 31 अगस्त 2024 के बीच हुई थी. इस साल 45 लाख से ज्यादा युवाओं ने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था. उनमें से करीब 32 लाख ने परीक्षा दी थी. यूपी पुलिस में सरकारी नौकरी के इच्छुक ये सभी युवा यूपी पुलिस सरकारी रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे हैं (UP Police Sarkari Result). मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जल्द ही जारी कर दिया जाएगा.
UP Police Constable Result Date: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 कब आएगा?
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट अगले हफ्ते जारी होने की उम्मीद है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा परिणाम दिवाली से पहले जारी करने का आदेश दिया था. लेकिन किन्हीं वजहों से ऐसा हो नहीं पाया. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने 9 नवंबर तक यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की डाउनलोड करने का मौका दिया था. ऐसे में माना जा रहा है कि अब किसी भी दिन सरकारी रिजल्ट 2024 घोषित किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- JEE, NEET, UPSC.. हर परीक्षा में हो जाएंगे पास, बस नोट कर लें ट्रिपल 8 रूल
UP Police Result: यूपी पुलिस में कांस्टेबल बनने के लिए लंबाई कितनी होनी चाहिए?
यूपी पुलिस में कांस्टेबल बनने के लिए जनरल, ओबीसी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार का सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए. एससी वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और सीना बिना फुलाए 77 सेमी और फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए. महिला वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी तय की गई है. वहीं, एसटी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी निर्धारित है.
UP Police Physical Test: शुरू कर दें फिजिकल टेस्ट की तैयारी
यूपी पुलिस लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को यूपी पुलिस फिजिकल टेस्ट के योग्य माना जाएगा. यूपी पुलिस फिजिकल टेस्ट में सफल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी. वहीं, महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की रनिंग पूरी करनी होगी. सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह रिजल्ट जारी होने से पहले ही फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर दें क्योंकि यह बिल्कुल भी आसान नहीं रहेगा.
यह भी पढ़ें- CBSE बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए? नोट करें डिटेल
UP Police Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कैसे चेक करें?
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 चेक के लिए नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.
1- यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा.
2- वेबसाइट के होम पेज पर सरकारी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा.
3- यूपी पुलिस सरकारी रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए वहां मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करनी होगी.
4- इतना करते ही सरकारी रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा. उसे अच्छी तरह से चेक करके डाउनलोड कर लें. फ्यूचर रेफरेंस के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
यह भी पढ़ें- NEET में नहीं मिलेंगे अनगिनत मौके, डॉक्टर बनना है तो इतने अटेंप्ट में करें पास
Tags: Constable recruitment, Sarkari Result, UP police, UP Police Exam
FIRST PUBLISHED : November 12, 2024, 08:13 IST
Author: News Bharat Live
a



