युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया युवाओं से संपर्क, निर्माणाधीन विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Picture of News Bharat Live

News Bharat Live

FOLLOW US:

SHARE:

“12 साल बेमिसाल” विशेष संपर्क अभियान सफलतापूर्वक संपन्न*

महासमुंद। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला महासमुन्द द्वारा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमन वर्मा के नेतृत्व में “12 साल बेमिसाल” विशेष संपर्क अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा उपस्थित रहे प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा घोडारी ओवरब्रिज के नीचे आतिशबाजी कर गगनभेदी नारो के साथ जोशीला स्वागत किया गया । इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने शासकीय मेडिकल कॉलेज महासमुन्द के छात्रों से भेंट कर राष्ट्र निर्माण में युवा भागीदारी का आह्वान किया। साथ ही निर्माणाधीन अधोसंरचना भवनों का निरीक्षण कर गुणवत्ता पर जोर दिया। नवकिरण अकादमी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से मिलकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही प्रगति पथ यात्रा के तहत अमृत काल के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रेल्वे स्टेशन महासमुन्द का निरीक्षण किया गया और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। विशेष संपर्क अभियान के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता श्री माधव राव टाकसाले एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री सोनिया बांदे का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

इसके बाद खल्लारी विधानसभा स्थित राजमाता माँ खल्लारी और माँ चण्डी मंदिर में दर्शन-पूजन कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ उत्कर्ष द्विवेदी,भाजयुमो प्रांत टोली से रायपुर संभाग सह-प्रभारी प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका अनु ठेठवार चटर्जी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी यशपाल लोधी,भाजपा जिला एवं मंडल पदाधिकारीगण, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री द्वय कामेश बंजारा प्रखर अग्रवाल सहित भाजयुमो जिला पदाधिकारी,समस्त मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं बड़ी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमन वर्मा ने कहा कि “12 साल बेमिसाल” अभियान के माध्यम से भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगा।

News Bharat Live
Author: News Bharat Live

a

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारतीय जनता पार्टी मंडल*खल्लारी की विशेष बैठक संपन्न *बढ़ता भारत, बदलता भारत”* *यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर रुपरेखा बनाया गया*. *लोकश पनुरिया मण्डल अध्यक्ष खल्लारी*