पति के घर से निकलते ही खट से दरवाजा लगा लेती पत्नी, बंद कमरे में करती ऐसा काम कि हसबैंड को जाना पड़ा कोर्ट

Picture of News Bharat Live

News Bharat Live

FOLLOW US:

SHARE:

हाइलाइट्स

हसबैंड के ड्यूटी पर जाते ही बॉयफ्रेंड के साथ इश्क लड़ाती थी पत्नी.वाइफ की बेवफाई से आहत पति पहुंचा कोर्ट, लगाई न्याय की गुहार.

कटिहार. बिहार के कटिहार में बरारी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के प्रीतम शाह की शादी लगभग 13 साल पहले भागलपुर रंगरा थाना क्षेत्र के तीन टंगा दियारा में पूजा कुमारी के साथ हुई थी. दो बच्चे भी हुए, लेकिन पति प्रीतम का आरोप है कि वह जैसे ही बाहर काम पर जाते थे उनके पीठ के पीछे उनकी पत्नी किसी दूसरे शख्स से इश्क फरमाने लगती थी. कुछ दिन ससुराल में बिताने के बाद अक्सर मायके चली जाती थी. प्रीतम जब पत्नी की विदाई लेने जाते थे तो पूजा अपने आशिक की मदद से उनकी पिटाई कर देती थी. हालांकि, सामाजिक स्तर पर कई बार सुलह भी हुई, लेकिन बेवफाई का सिलसिला खत्म नहीं हुआ.

पति के आरोपों के अनुसार, लगभग 8 महीने पहले पत्नी मायके से ससुराल पहुंची, लेकिन 2 महीने बीतने के बाद घर में रखे पैसे-जेवलरी लेकर रफूचक्कर हो गई. प्रीतम जब पूजा को लाने उनके मायके पहुंचे तो सास, ससुर, साला और कुछ लोगों ने मिलकर उनकी जमकर पिटाई कर दी गई. अब वह वहां जाने से भी डरते हैं. प्रीतम न्यायालय का सहारा लेते हुए अपनी बेवफा पत्नी से केवल दोनों बच्चों को वापस चाहते हैं और प्रशासन से इस मामले में सहयोग करने की गुहार लगा रहे हैं.

बता दें कि शादी के तेरह साल हो गए हैं और महिला ने दो बच्चों को भी जन्म दिया है. लेकिन, पत्नी के पीठ पीछे गैर मर्द से इश्क लड़ाने की आदत से पति परेशान है. पति ने आरोप लगाया है कि मामले को निपटाने के लिए कई बार पंचायत भी हुई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. पत्नी की इस बेवफाई से आहत प्रीतम ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है और अपने दोनों बच्चों की कस्टडी चाहता है. कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है.

Tags: Bihar News, Extra Marital Affair, Illegal Relationship, Illicit relations, Illicit relationship, Katihar news

Source link

News Bharat Live
Author: News Bharat Live

a

सबसे ज्यादा पड़ गई