हिसार. हरियाणा के हिसार शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली करीब 20 वर्षीय युवती का शव गैंगरेप के बाद नहर में फेंक दिया. आरोपियों ने बेरहमी से युवती की हत्या से पहले, उसके साथ दुराचार किया. मामले ने तूल पकड़ा है. सोमवार को परिजनों भी शव लेने से मना कर दिया. परिजन युवती की सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, सोमवार को परिजनों व अन्य व्यक्ति नागरिक अस्पताल से प्रदर्शन करते हुए पैदल ही लघु सचिवालय पहुंचे. एसपी को गेट पर बुलाने की मांग की और धरने पर बैठ गए और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. बाद में एसपी से भी मुलाकात हुई लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया है.
दरअसल, बालसमंद नहर से 20 साल की युवती की शव मिला था. परिजनों ने दो युवकों और एक युवती पर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाते हुए शव उठाने से इन्कार कर दिया है. अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर प्रवीण, सुमित और अंजलि के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
शनिवार को युवती का शव चंदन नगर के पास नहर में मिला था. शव की पहचान होने पर रविवार सुबह परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नागरिक अस्पताल में धरना दिया था और डॉक्टरों के बोर्ड ने दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें डूबने से युवती की मौत की पुष्टि हुई है. बता दें कि युवती 8 नवंबर को घर से निकली थी और फिर लापता हो गई थी. बाद में नहर से शव मिला था. चार दिन से परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और शव लेने से इंकार कर रहे हैं.
FIRST PUBLISHED : November 12, 2024, 10:29 IST
Author: News Bharat Live
a



