भिलाई – संघ शताब्दी वर्ष पर विद्या भारती अखिल भारती शिक्षा संस्थान द्वारा खुर्सीपार सरस्वती शिशु मंदिर भिलाई मे सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे काफ़ी संख्या मे मातृ शक्ति नारियो ने भाग लिया राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवको द्वारा राष्ट्र निर्माण मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आये हैं साथ ही नारी शक्तियों का भी राष्ट्र निर्माण मे बहुत बढ़ा योगदान हैं भारत की नारी संस्कार वान और वीरांगना दोनों ही हैं इसमें कोई संदेह नहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती प्रीति गुप्ता प्राचार्य स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल कुर्सीपार ने की विशेष वक्ता श्रीमती ब्रिजलता शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर साइंस कॉलेज दुर्ग ने रही साथ ही मुख्य वक्ता के रूप मे श्रीमती वर्षा चन्द्राकर योग प्रशिक्षिका एवं डायरेक्टर सनातन योग वेलनेस फाउंडेशन ने महिलाओ का भारत निर्माण मे योगदान पर अपना वक्तव्य दिया कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए सरस्वती शिशु मंदिर नया खुर्शीपार के प्राचार्य एवं समस्त आचार्यो ने सभी मातृ शक्तियों का आभार व्यक्त किया
Author: News Bharat Live
a



