नई दिल्ली.
लौह पुरुष सरदार पटेल का परिवार: सरदार वल्लभभाई पटेल, जिन्हें ‘भारत का लौह पुरुष’ के नाम से जाना जाता हैं. 31 अक्टूबर को उनका जन्मदिन था उनका परिवार बेहद ही सादा और साधारण जीवन जीता है. उनकी राजनीतिक विरासत को उनके बच्चों ने आगे बढ़ाया, जबकि उनके पोते-पोतियां राजनीति की चकाचौंध से दूर रहे. उनकी जयंती पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे परिवार की तस्वीर शेयर की है. आज के समय में उनका परिवार क्या कर रहा है कहां रहते हैं. इसके बारे में जानते हैं.
सरदार पटेल के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे थे एक बेटी और एक बेटा. बेटी का नाम मणिबेन पटेल है जो बड़ी थी बेटा छोटा था दह्याभाई पटेल सरदार पटेल के दोनों बच्चे स्वतंत्रता के बाद राजनीति में सक्रिय रहे, लेकिन दोनों में से कोई भी अपने पिता की तरह बड़ा राष्ट्रीय चेहरा नहीं बन पाएं.मणिबेन पटेल एक सांसद थीं. वह आजीवन अविवाहित रहीं और अपना पूरा जीवन देश और समाज की सेवा में समर्पित कर दिया. वहीं भाई दह्याभाई पटेल ने 1939 में पहली बार बॉम्बे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के सदस्य के रूप में प्रवेश किया और 18 साल तक निगम के सदस्य बने रहे. दह्याभाई पटेल ने दो शादियां कीं थी. उनकी पहली पत्नी यशोदा बेन थीं, जिनके निधन के बाद उन्होंने भानुमति बेन से दूसरी शादी की. दह्याभाई और भानुमति बेन के दो बेटे हुए विपिन पटेल और गौतम पटेल.
पोते विपिन पटेल गौतम पटेल क्या गौतम पटेल
पोते विपिन पटेल और गौतम पटेल, दोनों भाई राजनीति से दूर रहे. विपिन पटेल के निधन के बाद गौतम पटेल ही सरदार पटेल के निकट संबंधियों में से एक रह गए हैं, जो आमतौर पर अपनी विरासत की शोहरत से दूर एक सरल जीवन जीते हैं. सरदार पटेल ने जो भारत के रियासतों को एक करके भव्य भारत का निर्माण किया भारत वासी सदैव इनका ऋणी रहेगा नमन हैं ऐसे लौह पुरुष महान विभूति को अखंड भारत के निर्माता
Author: News Bharat Live
a



