खेल जीवन का विभिन्न हिस्सा भीखम सिंग ठाकुर

Picture of News Bharat Live

News Bharat Live

FOLLOW US:

SHARE:

खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरमपुर में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। यह प्रतियोगिता युवा मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

फाइनल मुकाबला पाटनदादर और सोरिद की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक संघर्ष के बाद सोरिद की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान पाटनदादर और तृतीय स्थान गुलझर की टीम ने हासिल किया। प्रतियोगिता में तीनों ही टीमों में आदिवासी समाज के खिलाड़ियों ने सक्रिय भागीदारी कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे श्री भीखम सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे ग्रामीण खेल आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का संचार करते हैं तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनते हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में श्री ताराचंद देवांगन, भाजपा मंडल महामंत्री, धरम दिवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूरन सबर, अजजा मोर्चा अध्यक्ष, ओमप्रकाश ध्रुव, भाजपा नेता, मोहित बरिहा, सोहन बरिहा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रमोद साहू, सरपंच ग्राम पंचायत धरमपुर ने की। समापन अवसर पर विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी तरह के खेलकूद कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।

News Bharat Live
Author: News Bharat Live

a

सबसे ज्यादा पड़ गई