खल्लारी विधानसभा की महिलाओ के लिए बड़ी सौगात लोकेश पूनरिया ने व्यक्त किया सांसद का आभार

Picture of News Bharat Live

News Bharat Live

FOLLOW US:

SHARE:

खल्लारी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण अंचलों के सशक्तिकरण एवं महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खल्लारी ग्राम पंचायत में महतारी सदन निर्माण हेतु 30 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही भाजपा मंडल खल्लारी  के ग्राम खम्हरिया को भी 30 लाख रुपये महतारी सदन निर्माण हेतु स्वीकृत हुए हैं। यह राशि पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़, नया रायपुर द्वारा 13 अगस्त 2025 को जारी आदेश के तहत स्वीकृत की गई।

उपरोक्त स्वीकृति पर भाजपा मंडल अध्यक्ष खल्लारी श्री लोकेश पुनरिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर  करते हुए कहा कि महतारी सदन का निर्माण खल्लारी व खम्हरिया ग्राम पंचायत की महिलाओं एवं स्व-सहायता समूहों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इन भवनों में महिलाओं को प्रशिक्षण, कौशल विकास, सामाजिक-शैक्षिक गतिविधियों और बैठकों के लिए सुरक्षित व सुसज्जित स्थल उपलब्ध होगा।

मंडल अध्यक्ष श्री लोकेश पुनरिया ने इस निर्णय के लिए छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार, राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा जी, विभागीय अधिकारियों एवं क्षेत्र की यशस्वी सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी का विशेष आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह कदम ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्थानीय विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। भाजपा सरकार सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्य करती है। महतारी सदन जैसी योजनाएँ ग्रामीण अंचलों में जागरूकता, आत्मनिर्भरता और समरसता की भावना को बढ़ावा देती हैं।

मंडल महामंत्री ताराचंद देवांगन एवं सुजीत साहू एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री भुवन साहू ने बताया क्षेत्र कि लोकप्रिय सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी से मंडल पदाधिकारियों ने महतारी सदन का मांग किया था जिस पर सहमति जताते हुए मांग पूरी की गई है जिससे खल्लारी व खम्हरिया क्षेत्र की जनता इस निर्णय से गदगद है और सरकार व संगठन के प्रति कृतज्ञ है। भविष्य में भी भाजपा कार्यकर्ता जनता की सेवा और विकास कार्यों के लिए समर्पित रहेंगे।

News Bharat Live
Author: News Bharat Live

a

सबसे ज्यादा पड़ गई