Weather Update: हाथ को नहीं दिखेगा हाथ! मौसम विभाग का घने कोहरे वाला अलर्ट, दिल्ली, UP-बिहार में 3 दिन बाद कंपकंपाएगी ठंड

Picture of News Bharat Live

News Bharat Live

FOLLOW US:

SHARE:

नई दिल्ली: देश में सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है. कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है. दिल्ली-एनसीआर में भी इसने दस्तक दे दी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 15 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इससे तापमान में भी गिरावट आएगी. हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी घना कोहरा छाया रहेगा. बीते दिन पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भी घना कोहरा देखने को मिला.

IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कुछ शहरों में ठंडी हवाएं भी चलने लगी हैं. अब राजस्थान में घना कोहरा छाने की चेतावनी है. 15 नवंबर के बाद उत्तर भारत के सभी राज्य ठंड की चपेट में आ जाएंगे. इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक देश के 6 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट भी दिया है. क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है. आइए जानते हैं 16 नवंबर तक किन-किन राज्यों में बारिश हो सकती है?

पढ़ें- रूस और चीन सोच भी नहीं सकते, खास हथियार बनाने में जुटे 3 देश, अभी सिर्फ US के पास वो ‘उड़नखटोला’

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है. पंजाब में भी 12 नवंबर को सुबह और रात के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राजस्थान में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है. झारखंड में अगले 4 दिनों तक सुबह के समय कोहरा या धुंध छाई रह सकती है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके कारण 12 नवंबर से 16 नवंबर के बीच देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. 12 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और यमन, रायलसीमा, कराईकल शहर में भारी बारिश हो सकती है. 13 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन, माहे, रायलसीमा में भारी बारिश हो सकती है.

14 नवंबर को तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और कराईकल, माहे, यमन, रायलसीमा में भारी बारिश हो सकती है. 15 नवंबर को तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और कराईकल, माहे, यमन, रायलसीमा में भारी बारिश हो सकती है. 16 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कराईकल, माहे में भारी बारिश हो सकती है. 16 नवंबर को केरल और माहे में भारी बारिश के आसार हैं. इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में बारिश का कोई अनुमान नहीं है.

अगले 24 घंटे का मौसम
स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों में, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश संभव है. तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों और केरल में हल्की बारिश की संभावना है. दिल्ली और एनसीआर की वायु गुणवत्ता में कोई सुधार की संभावना नहीं है और यह बहुत खराब श्रेणी में बनी रहेगी.

Tags: IMD alert, Weather forecast, Weather updates

Source link

News Bharat Live
Author: News Bharat Live

a

सबसे ज्यादा पड़ गई